31 जनवरी 2002 को सामंती अपराधियों ने समस्तीपुर के साखमोहन में रामनाथ महतो की हत्या कर दी थी। 
रामनाथ महतो सामंती अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते रहते थे।
आज रामनाथ महतो का शहादत दिवस है। वे पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य और बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के राज्य महासचिव थे।
पार्टी राज्य कार्यालय में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की गई।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्टी के राज्य सचिव अवधेश कुमार, सचिव मंडल सदस्य अरुण कुमार मिश्रा, ललन चौधरी, गणेश शंकर सिंह, राज्य कमिटी सदस्य मनोज कुमार चंद्रवंशी, दीपक भताचार्या, एस. एफ.आई नेता निशांत, दीपक, ट्रेड यूनियन नेता अनुपम, अजय कुमार, देवासिस, किशोर कुमार अन्य उपस्थित थे।
राज्य सचिव अवधेश कुमार ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कॉमरेड रामनाथ जी का समस्तीपुर जिला में पार्टी निर्माण और विस्तार में उनकी अग्रणी भूमिका रही है। उनके नेतृत्व में चलाए गए आंदोलन का हीं नतीजा है कि आज विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने जीत हासिल किया।
पार्टी बिहार राज्य कमिटी उन्हें याद करती है और उनके अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लेती है।
मनोज कुमार चंद्रवंशी।