प्रेस वज्ञप्ति/ 18.09.20:

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बिहार राज्य कमिटी ने निम्नलिखित बयान प्रेस के लिए प्रसारित किया है।

किशनगंज़ जिला में करोड़ो की लागत से निर्माणाधीन पूल उद्घाटन से पहले ही टूट गया।

इससे पहले भी हमने देखा है करोड़ों की लागत से निर्मित गोपालगंज में 70 घाट पुल का अप्रोच रोड उद्घाटन के कुछ हिं महीने बाद ध्वस्त हो गया।

ये साफ साफ सरकारी योजनाओं में लूट और नीतीश राज में भ्रष्टाचार को दिखलाता है।

इसके अलावा भी हजारों ऐसे उदहारण आपको मिल जाएंगे जो इस डबल इंजन की सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोल देंगे।

पार्टी इसके लिए उच्चस्तरीय जांच की मांग करती है और जो भी दोषी हैं उनके ऊपर कार्रवाई की मांग करती है।

अवधेश कुमार
राज्य सचिव