संसद में भारत सरकार के और बिहार विधान सभा में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आक्सीजन की कमी से नहीं हुई किसी की ‌मौत।
उक्त बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीपीआई(एम) राज्य सचिव अवधेश कुमार ने कहा झूठ और फरेब की राजनीति अधिक दिनों तक नहीं चलेगी। देश की जनता सब देख और समझ रही है।
उन्होंने देश और राज्य की जनता से जन प्रतिरोध तेज़ करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा आक्सीजन के अभाव में करोना संक्रमित मरीजों को तड़प तडप कर मरते लोगों ने देखा है। इस जघन्य अपराध के लिए जनता भाजपा और उसके सरकार को कभी माफ नहीं करेगी।

निवेदक:
मनोज कुमार चंद्रवंशी