बिहार प्रान्तीय खेतिहर मजदूर यूनियन के राज्य संयुक्त मंत्री, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के कौंसिल सदस्य तथा सी.पी.आई.(एम) के मधुबनी जिला सचिवमंडल सदस्य काॅ॰ विवेक कुमार मल्लिक के असामयिक निधन पर पार्टी की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया गया।
पार्टी राज्य सचिव काॅ॰ अवधेश कुमार ने कहा कि काॅ॰ विवेक मधुबनी जिला के समर्पित युवा नेता थे। वे सामाजिक रूप से महादलित और आर्थिक रूप से विपन्न परिवार से आते थे। वेे मधुबनी में खेतिहर मजदूरों और भूमिहीनों के हक के लिए हमेशा संघर्ष में अग्रणी रहे। वेे गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे।
वे अपने पीछे विधवा माँ, पत्नी और एक छोटी बच्ची छोड़ गये हैं। उनके निधन से खेतिहर मजदूरों के संघर्ष को गहरा धक्का लगा है और पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। पार्टी, काॅ॰ विवेक के परिवार के साथ सहानुभूति रखते हुए उनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी।
पार्टी राज्य सचिव कॉमरेड अवधेश कुमार, सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड ललन चौधरी, कॉमरेड रामपरी, राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड भोला दिवाकर उनके पैतृक गांव जा कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।
पार्टी के अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया।